प्रयागराज जंक्शन से बिहार के मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन 20 जुलाई को दोनों ओर से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 14111/14112 प्रयागराज-मजुफ्फरपुर एक्सप्रेस को निरस्त करने की मुख्य वजह पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-उनाउला रेलखंड में दोहरीकरण एवं नॉन इंटरलाॅकिंग का कार्य है।
प्रयागराज जंक्शन से बिहार के मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन 20 जुलाई को दोनों ओर से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 14111/14112 प्रयागराज-मजुफ्फरपुर एक्सप्रेस को निरस्त करने की मुख्य वजह पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-उनाउला रेलखंड में दोहरीकरण एवं नॉन इंटरलाॅकिंग का कार्य है। इस दौरान संबंधित रेलखंड पर चलने वाली कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया है, जो प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित होंगी।
विज्ञापन
20 जुलाई को 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, 12565 दरभंगा-नई दिल्ली, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली 21 जुलाई को कानपुर-लखनऊ की जगह कानपुर-प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग के रास्ते संचालित होगी। प्रयागराज के रास्ते संचालित 12165 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर 20 जुलाई को, 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक 21 जुलाई को गोरखपुर से भटनी के बीच निरस्त रहेगी। 01027 दादर-गोरखपुर 18 जुलाई एवं 01028 गोरखपुर-दादर 20 जुलाई को गोरखपुर-मऊ स्टेशन के बीच निरस्त रहेगी।