फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Murder : मीडियाकर्मी एलएन सिंह ने लगाई थी गुहार, जल्दी से अस्पताल आ जाओ... मैं मर जाऊंगा

Fri, 24 Oct 2025 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुझ पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया है, जल्दी से अस्पताल आ जाओ... मैं मर जाऊंगा, मेरी हालत बहुत गंभीर है। रात 10:30 बजे तक घर न पहुंचने पर पत्नी सरिता ने मीडियाकर्मी पति एलएन सिंह को फोन किया तो उन्होंने यह आखिरी गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
मीडियाकर्मी एलएन सिंह की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े अशोक सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुझ पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया है, जल्दी से अस्पताल आ जाओ... मैं मर जाऊंगा, मेरी हालत बहुत गंभीर है। रात 10:30 बजे तक घर न पहुंचने पर पत्नी सरिता ने मीडियाकर्मी पति एलएन सिंह को फोन किया तो उन्होंने यह आखिरी गुहार लगाई थी। सूचना मिलते ही उनका बेटा राज नारायण दोस्त के संग एसआरएन अस्पताल पहुंचा जहां थोड़ी देर बाद ही एलएन सिंह ने दम तोड़ दिया। यह बताते हुए राज नारायण बिलख पड़ा।

बेटे ने बताया कि पिता के पेट में गंभीर चोटें थीं। पूरा शरीर खून से लथपथ था, आंत तक बाहर आ गई थी, हाथों में पट्टी में बंधी हुई थी। यह देखकर वह सन्न रह गया। पहले तो पता ही नहीं चला कि यह सब कैसे हो गया। 10:30 बजे मम्मी का फोन आया कि बेटा पापा को कुछ हो गया है, उन पर किसी ने हमला किया है।

यह सुनते ही वह फौरन घर पहुंचा तो आगे की कहानी पता चली। मम्मी ने कहा कि पापा को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह अस्पताल जा रहे हैं। उन पर किसी ने चाकू से हमला किया है। इसके बाद मोहल्ले के एक दोस्त के साथ अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार एलएन सिंह के धूमनगंज स्थित आवास पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

पत्नी का बुरा हाल

मीडियाकर्मी की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे ने बताया कि पापा रोजाना 10 से 11 बजे के बीच घर आ जाते थे लेकिन बृहस्पतिवार को वह समय पर घर नहीं आए। हम सभी खाना खाने के लिए पापा का इंतजार कर रहे थे, तभी मम्मी ने उन्हें फोन कर दिया। घटना की खबर सुनकर मम्मी वैसे ही परेशान थीं लेकिन जब पापा की मौत की खबर मिली है तो घर में कोहराम मच गया।

पुणे से बहन के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार

मीडियाकर्मी एलएन सिंह के शव का शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन पुणे में रहने वाली बड़ी बहन संगीता के प्रयागराज न आ पाने के कारण परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। शनिवार सुबह संगीता के प्रयागराज पहुंचने के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। सुबह करीब 10 बजे से ही पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों, रिश्तेदारों के साथ ही मीडियाकर्मियों की भीड़ जुटने लगी।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह और एमएलसी सुरेंद्र चौधरी समेत कई अधिवक्ता भी पहुंचे। दिनभर कशमकश के बाद शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम कराया गया। सुरक्षा के मद्देनजर एडीसीपी पुष्कर वर्मा, एसीपी विमल किशोर मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने पुलिस आयुक्त से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें