फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मंत्री नंदी बोले : अखिलेश यादव पर हावी है "विनाश काले विपरीत बुद्धि" की "महादशा"

Mon, 30 Jan 2023 10:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करोड़ों सनातनियों के आस्था के केंद्र श्री रामचरित मानस के अपमान और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने निशाना साधा है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों सनातनियों के आस्था के केंद्र श्री रामचरित मानस के अपमान और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने निशाना साधा है। नंदी ने ट्वीट कर लिखा है कि अखिलेश यादव पर हावी है "विनाश काले विपरीत बुद्धि" की "महादशा"।

विज्ञापन


मंत्री नंदी ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस के अपमान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी और अब स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद की सौंपी गई जिम्मेदारी यह साबित करती है कि अखिलेश यादव सिर्फ नाम के हिंदू हैं। असल में वे मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम और हिंदू धर्म के विरोधी हैं। मंत्री नंदी ने कहा कि करोड़ों सनातनियों की आस्था पर प्रहार करने पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ केवल मुकदमा दर्ज नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें