Students trapped in Kota during the lockdown were brought to Prayagraj on Saturday night by special roadways bus.
- फोटो : prayagraj
शहर में कोटो से करीब एक हजार छात्र आए थे। इनमें चित्रकूट समेत अन्य पड़ोसी जनपदों के थे। अफसरों के मुताबिक शहर के करीब 900 छात्र थे, जिनका रेपिड टेस्ट किया गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सभी छात्रों को जांच के बाद होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेजा गया था। अभिभावकों को मैसेज भेजकर बताया जाएगा कि वह बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखें। इस बीच आरआरटी टीम भी उनके घर पहुंच सकती है।
Students trapped in Kota during the lockdown were brought to Prayagraj on Saturday night by special roadways bus.
- फोटो : prayagraj
जांच किट की गुणवत्ता पर सवाल उठे तो छात्र ही नहीं उनके अभिभावक भी परेशान हो गए। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक सभी छात्रों के नाम, पता, मोबाइल नंबर समेत अन्य सूचनाएं विभाग के पास हैं। सभी को कोविड निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। किसी को खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो तो वह एसीएमओ के नेतृत्व में संचालित कंट्रोल रूम के नंबर 0532-2641577,0532-2641578 और 7458825340 पर संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं ले सकते हैं।