फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कोरांव हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 05 Mar 2022 11:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुरैचा गांव की रहने वाली गु़िड़या का शव बृहस्पतिवार को कोरांव में नहर के किनारे पड़ा मिला था। इस मामले में गांव के ही पप्पू पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम से हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने शनिवार को पप्पू पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खीरी थाना क्षेत्र के सुरैचा गांव की रहने वाली गुड़िया की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने गांव के ही पप्पू पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पप्पू ने जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस को घटनास्थल के पास से शराब की बोतल मिली थी। इस पर फिंगर प्रिंट और आरोपी के मोबाइल लोकेशन से उसके घटनास्थल पर होने की पुष्टि हुई थी। गुड़िया के घर वालों ने शनिवार को अंतिम संस्कार से पहले मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा भी किया।

विज्ञापन




सुरैचा गांव की रहने वाली गु़िड़या का शव बृहस्पतिवार को कोरांव में नहर के किनारे पड़ा मिला था। इस मामले में गांव के ही पप्पू पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम से हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने शनिवार को पप्पू पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पप्पू किसी बात लेकर गुड़िया से रंजिश रखता था।



उसके खिलाफ गुड़िया और उसके घर वालों ने पहले भी तहरीर दिया था लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया था। पप्पू ने हत्या की बात कुबूल कर ली है। उसने बताया कि रुपयों के लेन देन को लेकर उसका विवाद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीने पर लात मारने से गई थी गुड़िया की जान

घटना वाली रात भी गुडिया ने उससे झगड़ा किया। पप्पू ने गुस्सा होकर उसके सीने पर लात मारी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी पप्पू पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। अभी उससे पूछताछ की जा रही है कि उसके साथ और कौन कौन था? रविवार तक स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।



दूसरी ओर खीरी के सुरैचा गांव में शनिवार को गुड़िया के शव के अंतिम संस्कार से पहले घर वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अंतिम संस्कार करने मना कर दिया। कहा कि परिजनों को पांच लाख मुआवजा देने के साथ आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाय। बाद में इंस्पेक्टर कोरांव और एसओ खीरी ने प्रमुख मांगों को उच्चाधिकारियों को पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद घर वाले माने और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें