फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : रेलवे के महीप कुमार ने अखिल भारतीय अतंर रेलवे बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप मे जीता रजत पदक

Mon, 20 Dec 2021 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष शरद मेहता ने को बधाई दी। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के महासचिव नितिन गर्ग ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन
Prayagraj News : रेलवे की बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते महीप कुमार। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई में 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित अखिल भारतीय अतंर रेलवे बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में उत्तर मध्य रेलवे के महीप कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। महीप कुमार उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल में जूनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन

 

इनकी इस उपलब्धि पर उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष शरद मेहता ने को बधाई दी। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के महासचिव नितिन गर्ग ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की। आगे भी इसी तरह से सफलता अर्जित करने के लिए शुभकामनाएं दीं। 


उत्तर मध्य रेलवे के कोच जीतेंद्र सिंह ने भी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि महीप एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और इन्होंने पिछले वर्ष 2020 में भी कांस्य पदक जीता था। इसके अतिरिक्त महीप पॉवर लिफ्टिंग में भी रिकॉर्ड प्रदर्शनों के साथ कई पदक प्रात कर चुके हैं। इस प्रदर्शन के साथ महीप का चयन मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता 2021-22 के लिए भी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें