फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Magh Mela : न ठंड की चिंता न कोरोना का गम, संगम पर बस हर हर बम बम (देखें तस्वीरें)

Fri, 29 Jan 2021 01:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
prayagraj news : पौष पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : prayagraj
कंपकंपी छुड़ा देने वाली ठंड के बीच बृहस्पतिवार को पौष पूर्णिमा पर त्रिवेणी संगम तट पर देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। न ठिठुरन की चिंता और ना ही किसी चेहरे पर कोरोना संक्रमण का गम। आस्था के रंग में रंगे संतों-भक्तों ने पतितपावनी गंगा के दोनों तटों पर स्नान के साथ ही अन्न, वस्त्र का दान किया। कहीं जयकारे गूंजते रहे तो कहीं दीयों की लौ जलाकर मंगलकामनाएं की जाती रहीं।
विज्ञापन

2 of 6
prayagraj news : पौष पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : prayagraj
माघ मेला के दूसरे सबसे पड़े स्नान पर्व पर आधी रात के बाद ही मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली पर पुआल, लकड़ी,चूल्हा और गृहस्थी के सामान लेकर कल्पवासी अलग मार्ग से अपने शिविरों में पहुंचते रहे। इसी के साथ आम श्रद्धालुओं का भी रेला आधी रात से ही संगम की ओर बढ़ने लगा। लाल मार्ग, काली मार्ग और त्रिवेणी मार्ग पर लबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

3 of 6
prayagraj news : पौष पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : prayagraj
भजननंदियों की टोलियां भी संगीतमय संकीर्तन से पौष पूर्णिमा की ठिठुरन में भक्ति का रस घोल रही थी, तो संगम की सर्कुलेटिंग एरिया में हर स्नानार्थी के माथे पर तिलक-त्रिपुंड लगाने वाले पुरोहित भी हर किसी का ध्यान खींचते रहे। इसी के साथ ही संगम में आस्था की डुबकी भोर से ही लगने लगी। गुरु पुष्य और अमृत सिद्धि योग में त्रिवेण की धारा में स्नान कर पुण्य अर्जित करने की होड़ हर तरफ रही।

4 of 6
prayagraj news : पौष पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : prayagraj
कल्पवासियों, श्रद्धालुओं की भीड़ तो उमड़ी ही, संतों की टोलियां भी स्नान के लिए दिन भर संगम पहुंचती रहीं। कोई लेटते हुए तो कोई बाजेगाजे के साथ डुबकी लगाने पहुंच रहा था। पौ फटने के साथ ही संगम केतट पर करीब एक किमी से भी लंबे घाट पर चादरें बिछाकर गठरी, झोला, कपड़ा रखने और सहेजने की चिंता हर तरफ दिखाई देने लगी। अरैल, झूंसी के अलावा रामघाट, काली घाट, दशाश्वमेध घाट के अलावा मेला क्षेत्र में सेक्टरवाइज बने सभी छह घाटों पर देर शाम तक संतों-भक्तों और कल्पावसियों ने पुण्य की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

5 of 6
prayagraj news : पौष पूर्णिमा पर तैनात कमांडो दस्ता। - फोटो : prayagraj

कमांडो दस्ते के साथ आला अफसरों ने किया मार्च

पौष पूर्णिमा पर कल्पवासियों, संतों, भक्तों के संगम पर डुबकी लगाने के लिए  सुगम यातायात और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस दौरान कमांडो दस्ता के साथ पुलिस के आला अफसर मार्च करते रहे। इसके लिए अलग-अलग घाटों और तिराहों, चौराहोंपर पुलिस, पीएसी, एटीएस, आरएएफ के अलावा घुड़सवार पुलिस, महिला पुलिस के जवानों के साथ अग्निशमन दस्ते को तैनात किया गया था। गंगा की धारा में स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए गोताखोर भी लगाए गए थे। इस दौरान एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी केपी सिंह, डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्र और नोडल अधिकारी आशुतोष मिश्र कमांडो दस्ते के साथ लगातार मेला क्षेत्र में गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prayagraj news : पौष पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : prayagraj

शिविरों में सैनिटइजेशन, मास्क लगाने वालों को ही मिला प्रवेेश

माघ मेला क्षेत्र में कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए 16 प्रवेश मार्गों पर जांच की गई। इस दौरान थर्मल स्केनिंग के साथ ही कुछ शिविरों के द्वार पर सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा था। सेक्टर-तीन में भक्तमाल अयोध्या के साकेत धाम विनैका बाबा के शिविर मे बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसी तरह सेक्टर-चार स्थित स्वामी स्वतंत्र आश्रम के शिविर में भी सैनिटाइजेशन के साथ ही मास्क लगाए बिना आए लोगों को वापस किया जाता रहा। मेले में जगह-जगह कोविड-19 के प्रोटोकॉल के पालन की अपील भी की जाती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें