भीड़ कम होने पर निरस्त कर दी गई स्पेशल ट्रेनें
पौष पूर्णिमा पर यात्रियों की भीड़ कम होने पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 05107 बढ़नी-रामबाग स्पेशल को निरस्त कर दिया। यह ट्रेन चार एवं पांच जनवरी को भी निरस्त रहेगी। इसके अलावा चार, पांच और छह जनवरी को चलने वाली बनारस–प्रयागराज स्पेशल तथा रामबाग–प्रयागराज–रामबाग स्पेशल को भी रद कर दिया। इसी तरह झूंसी से चार और पांच जनवरी को चलने वाली झूंसी–बनारस मेला स्पेशल, चार और पांच जनवरी को बनारस–झूंसी स्पेशल, चार जनवरी को झूंसी–गोरखपुर स्पेशल और पांच जनवरी को गोरखपुर–झूंसी स्पेशल ट्रेन भी रद की गई है।
ड्रोन से हुई रेलवे स्टेशनों की निगरानी
प्रयागराज जंक्शन एवं अन्य रेलवे स्टेशनों की शनिवार को ड्रोन से निगरानी हुई। आरपीएफ प्रयागराज मंडल के सीनियर डीएसएसी विजय प्रकाश पंडित ने बताया कि कुछ ड्रोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भी लैस है। कहा कि प्रयागराज छिवकी और नैनी रेलवे स्टेशन की भी ड्रोन से निगरानी की जा रही है।