prayagraj news : माघ मेले की तैयारी जोरशोर से चल रही है।
- फोटो : prayagraj
आचार्यबाड़ा के नाम से करीब 80 बीघा भूमि वितरित तो कर दी गई, लेकिन अखिल भारतीय रामानुजनगर वैष्णव समिति (आचार्यबाड़ा) की 55 संस्थाओं को भूमि नहीं मिल सकी है। जिन सूचीबद्ध संस्थाओं को भूमि नहीं दी गई है, उन्होंने नाराजगी जताई। भूमि आवंटन में अनदेखी का आरोप लगाते हुए वैष्णव समिति के अध्यक्ष अच्युत प्रपन्नाचार्य और महामंत्री कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य ने भूमि पूजन का बहिष्कार कर दिया।
रामानुजनगर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामेश्वराचार्य महाराज की मौजूदगी में हुए भूमि पूजन के दौरान दूसरेधड़े के संतों को बुलाया जाता रहा, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उधर, रामेश्वराचार्य ने मेला प्रशासन से मिलकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
prayagraj news : माघ मेले के लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया।
- फोटो : prayagraj
मेला प्रशासन ने उनको भरोसा दिलाया है कि किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मेला प्रशासन का कहना है कि पुराने रिकार्ड के तहत आचार्यबाड़ा की रजिस्टर्ड संस्था रामानुजनगर प्रबंध समिति को उनके खाते की पूरी भूमि दी गई है। यह उनका दायित्व है कि वह अपनी संस्थाओं को कहां बसाते हैं। उधर, नाराज संतों ने चेताया है कि अगर उनके साथ नाइंसाफी हुई तो फिर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।