फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Magh Mela 2020: सदियों से चली आ रही माघ मेले की परंपरा पर संकट के बादल

Mon, 07 Sep 2020 12:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
संगम तट पर कल्पवास की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संगम की रेती पर संतों-भक्तों के समागम वाले माघ मेले पर कोविड-19 की वजह से संकट के बादल छा गए हैं। पहले जहां सितंबर से पूर्व ही पांटून पुलों, चकर्ड प्लेट मार्गों और तंबुओं का नगर बसाने के लिए ठेके हो जाते थे, वहीं इस बार अभी तक टेंडर प्रक्रिया आरंभ ही नहीं हो सकी है। माघ मेले की तैयारी को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से अब तक किसी तरह का खाका सार्वजनिक नहीं किया जा सका है। इससे मेला प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

prayagraj magh mela me taiyari joron par - फोटो : प्रयागराज
गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर सदियों से लगने वाले माघ मेले को लेकर इस बार अनिश्चय की स्थिति बन गई है। कोरोना वायरस केबढ़ते संक्रमण की वजह से प्रयागराज मेला प्राधिकरण माघ मेले के स्वरूप को तय करने की दिशा में कदम नहीं बढ़ा सका है। ऐसे में इस आध्यात्मिक और सांस्कृति महत्व वाले मेले को लेकर संतों और तीर्थपुरोहितों की चिंता बढ़ती जा रही है।

इलाहाबाद माघ मेला - फोटो : self
वैसे इस सांस्कृतिक आयोजन की तैयारी हर साल जुलाई से ही आरंभ हो जाया करती थी। रेती पर मेला बसाने केस्वरूप के साथ ही बजट तैयार कर लिया जाता था। इसके बाद सिर्फ बाढ़ का पानी सिमटने का इंतजार रहता था और पानी कम होने के साथ ही पांटून पुलों और मार्गों के साथ ही बिजली ,पानी, संचार समेत अन्य संसाधनों पर काम शुरू हो जा था। लेकिन इस बार अभी तक टेंडर तो दूर, रूपरेखा पर मेला प्राधिकरण की बैठक तक नहीं हो सकी है।

कोरोना संक्रमण की वजह से तैयारी शुरू नहीं हो सकी है। शासन की ओर से मेले को लेकर गाइड लाइन अभी तक न मिलने की वजह से खाका तय नहीं हो सका है। इस संबंध में जल्द ही पत्रचार किया जाएगा। रजनीश मिश्र, प्रभारी अधिकारी, प्रयागराज मेला प्राधिकरण।
विज्ञापन

prayagraj magh mela - फोटो : प्रयागराज

माघ मेले के आयोजन पर अखाड़ा परिषद की बैठक सात को

माघ मेले की तैयारियां पिछड़ने को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की चिंता बढ़ गई है। कोरोना काल में संगम की रेती पर माघ मेले का आयोजन कैसे हो, इस पर साधु-संतों से विचार विमर्श करने के लिए परिषद की सोमवार को आपात बैठक होगी। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौजूदगी में यह बैठक बाघंबरी गद्दी मठ में होगी। सुबह 11 बजे से होने वाली इस बैठक में सभी 13 अखाड़ों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में जहां हर साल संगम की रेती पर लगने वाले माघ मेले की तैयारियों और कोरोना काल में उसके आयोजन को लेकर साधु संत मंथन करेंगे। कुंभ -2019 के दौरान शुरू की गई प्रयागराज की परिक्रमा को भी जारी रखने पर भी साधु संत विचार विमर्श करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें