प्रयागराज के धूमनगंज में जमीन कब्जाने और रंगदारी के लिए फायरिंग मामले के आरोपी जैद को क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जैद पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी रहे आबिद प्रधान का दामाद है। बताया गया कि जैद पहले अतीक अहमद के साथ भी काम करता था
बाद में एक जमीन विवाद के कारण जैद और अतीक के रिश्ते खराब हो गए थे। मालूम हो कि तीन दिसंबर को धूमनगंज थाने में तहरीर देकर जैद खालिद, पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी आबिद प्रधान, जसीम, जाफर, अरकम व राहुल सिंह को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उनका आरोप था कि रसूलपुर मरियाडीह स्थित उनकी जमीन पर पहुंचे जैद व अन्य आरोपियों ने आबिद प्रधान के नाम से 25 लाख रंगदारी मांगी। इंकार करने पर फायरिंग की। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने जसीम व राहुल को मयपिस्टल गिरफ्तार किया था। जबकि अन्य भाग निकले थे।