फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने की इविवि के रजिस्ट्रार को हटाने की सिफारिश

Thu, 13 Feb 2020 01:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हंगलू के इस्तीफे के बाद गुरूवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में जांच करने पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ला को पद से हटाने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया की रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ला अभी पूर्व कुलपति के संपर्क में हैं और ऐसे में वह पूर्व कुलपति के खिलाफ मंत्रालय की ओर से की जा रही जांच को प्रभावित कर सकते हैं। आयोग की अध्यक्ष ने यह भी बताया कि वित्त अधिकारी के खिलाफ भी कुछ शिकायतें मिली हैं। वह भी जांच को प्रभावित कर सकते हैं इसलिए उन्हें भी पद से हटाने के लिए आयोग अपनी संस्तुति कुलपति को देगा।

अध्यक्ष ने कहा कि विश्वविद्यालय के महिला हॉस्टलों की स्थिति काफी खराब है और अब आयोग इसकी नियमित रूप से निगरानी करेगा। सुधार के लिए आयोग ने कुलपति को दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें