फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airlines : अगले माह शुरू होगी प्रयागराज-कोलकाता उड़ान, डीजीसीए ने इंडिगो के विमान को दिया स्लॉट

Wed, 29 May 2024 04:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज से कोलकाता के बीच 28 जून 2019 में विमान सेवा शुरू हुई थी। तब इंडिगो ने इसका संचालन किया। उस दौरान यह विमान कोलकाता से प्रयागराज, प्रयागराज से रायपुर और रायपुर से प्रयागराज व प्रयागराज से कोलकाता के बीच चलाया जाता रहा।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से कोलकाता के लिए विमान सेवा एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। अगले माह इस सेवा का शुभारंभ होगा। विमानन कंपनी इंडिगो को इसका स्लॉट नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) से मिल गया है। अब इसके संचालन की तिथि पर मंथन हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सप्ताह भर के भीतर कोलकाता विमान के संचालन की तिथि इंडिगो की ओर से घोषित कर दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रयागराज से कोलकाता के बीच 28 जून 2019 में विमान सेवा शुरू हुई थी। तब इंडिगो ने इसका संचालन किया। उस दौरान यह विमान कोलकाता से प्रयागराज, प्रयागराज से रायपुर और रायपुर से प्रयागराज व प्रयागराज से कोलकाता के बीच चलाया जाता रहा। वर्ष 2022 में कोलकाता उड़ान अचानक बंद कर दी गई। इसके बाद एलाइंस एयर ने जुलाई 23 में कोलकाता उड़ान शुरू की लेकिन उसे भी बंद कर दिया गया। इसके बाद से लगातार इस विमान को शुरू किए जाने की मांग की जाती रही।

एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठा। इसे देखते हुए पिछले दिनों इंडिगो ने कोलकाता के लिए एक बार फिर से स्लॉट मांगा। डीजीसीए और एयरपोर्ट प्रशासन ने उसे हरी झंडी दे दी है। अब इसकी समय सारिणी पर मंथन हो रहा है। इसी सप्ताह इसकी समय सारिणी जारी हो सकती है। विमान सेवा शुरू होने के बाद कोलकाता जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि सात जून से एलाइंस एयर भी बिलासपुर उड़ान शुरू कर रहा है। हालांकि अभी इसकी बुकिंग शुरू नहीं हुई है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि महाकुंभ तक प्रयागराज की देश के सभी महत्वपूर्ण शहरों से हवाई कनेक्टिविटी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता उड़ान की संभावित समय सारिणी
कोलकाता-प्रयागराज सुबह 6.45-9.25 बजे
प्रयागराज-कोलकाता, दोपहर 2.10-4.10 बजे

विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा प्रयागराज-कोलकाता विमान का संचालन किया जाएगा। पूर्व में भी इंडिगो ने कोलकाता फ्लाइट चलाई थी। उम्मीद है कि अगले माह इस विमान का संचालन शुरू हो जाएगा। - राजेश कुमार, निदेशक, प्रयागराज एयरपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें