फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : घर से अगवा कर युवती की गला दबाकर हत्या ,शव को नदी में फेंका  

Wed, 02 Feb 2022 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के बरना आमानी का पूरा गांव निवासी धर्मेंद्र की बहन सीमा देवी (32) नवाबगंज के कस्बा लालगोपालगंज  में अपने एक बच्चे के साथ रहती थी। उसका पति बीरू राम गुजरात में में प्राइवेट नौकरी करता है।  
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पहले अपहृत सीमा देवी (32) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव कौशांबी के कोखराज इलाके में नदी किनारे पाया। बुधवार को सीमा के भाई ने छह लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन



प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के बरना आमानी का पूरा गांव निवासी धर्मेंद्र की बहन सीमा देवी (32) नवाबगंज के कस्बा लालगोपालगंज  में अपने एक बच्चे के साथ रहती थी। उसका पति बीरू राम गुजरात में में प्राइवेट नौकरी करता है।  


30 जनवरी की रात लगभग दस बजे बोलेरो वाहन सवार लोगों ने सीमा का अपहरण कर लिया था। उसके बाद से ही भाई धर्मेंद्र उसकी तलाश कर रहा था। सीमा का शव मंगलवार की सुबह कौशांबी के कोखराज इलाके में नदी किनारे पाया गया।
विज्ञापन



धर्मेंद्र ने मंगलवार को ही नवाबगंज थाने में सीमा के अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने सूचना दी कि सुबह कोखराज में एक युवती का शव मिला है। धर्मेंद्र पुलिस वालों के साथ कोखराज पहुंचा। शव सीमा का ही था। बुधवार को धर्मेंद्र ने हथिगंवा प्रतापगढ़ के रहने वाले छह लोगों के खिलाफ हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें