फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बारा विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ अजय भारती ने दिया इस्तीफा

Wed, 02 Feb 2022 04:26 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डॉ अजय भारती ने कहा कि पार्टी के सदस्य के रूप में एवं विधायक के रूप में मुझे जो भी दायित्व सौंपा गया, मैंने सभी दायित्वों को निष्ठा पूर्वक व ईमानदारी से निर्वहन किया ।
विज्ञापन
भाजपा, कांग्रेस और सपा के चुनाव चिन्ह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी से बारा सुरक्षित विधानसभा से विधायक डॉ अजय भारती ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह को भेजा है।

विज्ञापन



बुधवार को संवाददाताओं से मुखातिब डॉ अजय भारती ने कहा कि पार्टी के सदस्य के रूप में एवं विधायक के रूप में मुझे जो भी दायित्व सौंपा गया, मैंने सभी दायित्वों को निष्ठा पूर्वक व ईमानदारी से निर्वहन किया । अजय भारती के अनुसार विभिन्न माध्यमों से उन्हें सूचना मिली है कि विधान सभा बारा को सहयोगी दल अपना दल (एस) को आवंटित कर दी गई है।


कहा कि उन्हें इसका कोई खेद नहीं है, लेकिन दुख इस बात का है कि पार्टी के किसी शीर्ष या जिम्मेदार पदाधिकारी द्वारा मुझे किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई । कहा कि उन्हें इससे काफी पीड़ा हुई। इसीलिए दुखी मन से वह आज पार्टी से अपना इस्तीफा दे रहे हैं। कहां की इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया गया है।
विज्ञापन



बसपा ज्वाइन किए जाने के सवाल के जवाब में डॉ अजय भारती ने कहा कि राजनीति में तमाम तरह की संभावनाएं होती हैं। फिलहाल अभी उन्होंने कोई दल ज्वाइन नहीं किया है। कहा कि आगे जो भी होगा उसके बारे में अवगत कराया जाएगा। बता दें कि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के पहले ही अजय भारती ने सपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें