सोशल मीडिया के जरिए रखें अपनी बात
ऐसे में युवाओं को सर्तक रहना चाहिए। कपिल मिश्रा ने युवाओं का आवाह्न करते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया के जरिए बसपा से जुडे़ और अपनी समस्याओं को रखे। जिससे वह युवाओं की समस्या राष्ट्रीय अध्यक्षत तक पहुंचा सके। भाजपा के विकास कार्यो पर बोलते हुए कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे बसपा सरकार में बना था। युवाओं के लिए बसपा सरकार में कई स्टेडियम का निर्माण हुआ। एशिया का पहला एफ एक रेसिंग ट्रक भी बसपा सरकार में ही बना था। जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण और उसका आर्डर भी बसपा सरकार में हुआ था।
अगर विकास के प्रति मौजूदा सरकार चिंतित होती तो जेवर एयरपोर्ट से अब तक हवाई जहाजों की उड़ान शुरू हो जाती। महासम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री नकुल दूबे, पूर्व राज्य मंत्री एवं सेक्टर प्रभारी प्रयागराज व मिर्जापुर अशोक गौतम, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद सलीम अंसारी, जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम, नगर अध्यक्ष सईद अहमद, संयोजक फैजाबाद, प्रयागराज व मिर्जापुर मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी बाबू लाल भंवरा, राजू गौतम,भूपेंद्र तिवारी, मोहम्मद अकरम, हाफिज इरशाद, दयाशंकर कश्यप समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बीजेपी और सपा एक सिक्केके दो पहलु
राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बीजेपी और सपा मिले हुए है। इसकी बानगी भी पिछले दिनों दिखाई दी। जब सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की फोटो वायर हुई थी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत केसाथ भी मुलायम सिंह की फोटो वायर हुई थी।
कोआर्डिनेटर अशोक गौतम के लगे मुर्दाबाद के नारे
मंडलीय महासम्मेलन के दौरान उस समय हंगाम खड़ा हो गया, जब राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मंच पर संबोधन के लिए खड़े हुए। उस समय कुछ लोगों ने पूर्व राज्य मंत्री व मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रयागराज -मिर्जापुर अशोक गौतम मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। अचानक शुरू हुई नारेबाजी से कार्यक्रम को थोड़ी देर तक रोकना पड़ा। उसके बाद मामला शांत हो गया। बसपा के पदाधिकारियों ने बताया कि मांडा केडीएन जैसल को पिछले दिनों पार्टी से निकाला गया था। जिसकेकारण वह अपने समर्थकों के साथ पहुुंचे थे और विरोध दर्ज कराया।
प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की
मंडलीय महासम्मेलन में पार्टी की ओर से राष्ट्रीय महासचिव ने मंडल के विधानसभावार प्रभारी प्रत्याशियों केनामों की घोषणा की। जिसमें नरेंद्र त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी, प्रतापपुर से घनश्याम पांडेय, शहर उत्तरी संजय गोस्वामी, फूलपुर से राम तोलन यादव, कोरांव से राजबली जैसल, रानीगंज प्रतापगढ़ से अजय यादव, आशुतोष त्रिपाठी प्रतापगढ़ सदर से, डा. नीतू कनौजिया मंझनपुर कौशांबी, अतुल द्विवेदी चायल कौशांबी, संतोष त्रिपाठी सिराथु, दशरथ लाल सरोज खागा फतेहपुर, फरिद अहमद हुसैनगंज फतेहपुर को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। शुक्रवार को घोषित प्रत्याशियों में सर्वेश तिवारी उर्फ बाबा तिवारी को मेजा, फूलचंद्र मिश्रा को पट्अी, आदित्य पांडेय को जहानाबाद फतेहपुर शामिल रहे।