फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम, नौचंदी और गंगा गोमती एक्सप्रेस के चलने की बंधी आस

Mon, 31 Aug 2020 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ट्रेनों में बढ़ती प्रतीक्षा सूची और अप्रवासी कामगारों की वापसी की वजह से कुछ ट्रेनों को इस माह शुरू किया जा सकता है। जिन ट्रेनों को चलाने की बात कही जा रही है उसमें संगम एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस और गंगा गोमती एक्सप्रेस का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। मुंबई के लिए दुरंतो एक्सप्रेस के संचालन को लेकर भी रेलवे में मंथन चल रहा है।
विज्ञापन


कोविड-19 की वजह से 22 मार्च से ही देश भर में सभी यात्री ट्रेनों का संचालन बंद चल रहा है। अनलॉक होने के बाद मौजूदा वक्त में प्रयागराज एक्सप्रेस समेत देश भर में 230 यात्री ट्रेनों का ही संचालन हो रहा है। यह सभी स्पेशल ट्रेनों के रूप में ही संचालित हो रही हैं। लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, पंजाब एवं दक्षिण भारत के राज्यों से हजारों की संख्या में प्रवासी कामगार लौटकर आ गए थे।

अब अनलॉक होने के बाद प्रवासी कामगार वापस लौटने लगे हैं, लेकिन गिनती भर की ट्रेनें चलने की वजह से उन्हें ट्रेनों में कंफर्म बर्थ नहीं मिल रही है। मुंबई, दिल्ली आदि रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा होने से कामगार खासे परेशान है। आसपास के जिलों के लिए लोग बसों को ही अब प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि काफी कामगार ऐसे भी हैं जो बसों में सफर करना नहीं चाहते। उधर, रेलवे अफसरों ने भी ज्यादा लंबी वेटिंग वाली ट्रेनों को ध्यान में रखते हुए संबंधित रूट के लिए ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
विज्ञापन


हालांकि संबंधित राज्य सरकार की अनुमति भी इसमें जरूरी है। इस वजह से एनसीआर ने यूपी के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए बंद की गई ट्रेनों को एक बार फिर से चलाने की तैयारी की है। इसमें प्रयागराज से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस, बरेली, मुरादाबाद होकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल है। डीआरएम प्रयागराज अमिताभ का कहना है कि एनसीआर हेडक्वार्टर से प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि अन्य ट्रेन संचालन आने वाले दिनों में शुरू हो जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें