फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Junction : ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय स्थगित, प्लेटफार्म तय नहीं

Thu, 19 Oct 2023 02:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

16 अक्तूबर से ही प्लेटफार्म नंबर नौ और दस बंद करने के साथ ही पांच जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया था। साथ ही कुछ ट्रेनों का रास्ता भी बदला गया, लेकिन त्योहारी सीजन की वजह से रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया था, वह निर्णय वापस ले लिया गया है। हालांकि प्लेटफार्म नंबर नौ और दस की जिन ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए हैं उनका संचालन अब किस नंबर से होगा वह रेलवे की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के बाद पहले पूछताछ कार्यालय जाकर ही ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफार्म के बार में जानकारी लेनी होगी।

विज्ञापन


बता दें कि 16 अक्तूबर से ही प्लेटफार्म नंबर नौ और दस बंद करने के साथ ही पांच जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया था। साथ ही कुछ ट्रेनों का रास्ता भी बदला गया, लेकिन त्योहारी सीजन की वजह से रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय वापस ले लिया। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। उनकी सुविधा के लिए ट्रेन रीस्टोर की गई हैं। इसके अलावा जिन आठ जोड़ी ट्रेनों का मार्ग बदला गया था वह अब प्रयागराज जंक्शन के रास्ते ही संचालित होंगी।

विज्ञापन

ये निरस्त ट्रेनें हुई रीस्टोर

ट्रेन का नंबर एवं नाम - रीस्टोर तिथि
  • 01025 दादर -बलिया एक्सप्रेस-20 अक्तूबर
  • 01026 बलिया -दादर एक्सप्रेस 22 अक्तूबर
  • 01027 दादर -गोरखपुर एक्सप्रेस 19 अक्तूबर
  • 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस- 21 अक्तूबर
  • 04055 बलिया -आनंद विहार एक्सप्रेस - 26 अक्तूबर
  • 04056 आनंद विहार-बलिया एक्सप्रेस -25 अक्तूबर
  • 07651 जालना -छपरा एक्सप्रेस -25 अक्तूबर
  • 07652 छपरा - जालना एक्सप्रेस -27 अक्तूबर
  • 09525 ओखा -नाहरलागुन एक्सप्रेस - 24 अक्तूबर
  • 09526 नाहरलागुन -ओखा एक्सप्रेस -28 अक्तूबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें