फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : टेस्टिंग के साथ सर्विलांस और आरआरटी टीमों की बढ़ाए क्षमता

Fri, 07 Jan 2022 10:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिलाधिकारी ने सर्विलांस, आरआरटी टीमों की जानकारी लेते हुए टीमों को भ्रमण कराने और जरूरत पर टीमों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने पीकू वार्डों में भी निरीक्षण करके  उसे दुरुस्त करने और प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : सिविल लाइन में जांच केंद्र पर कोविड जांच कराती महिला। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डो, रेलवे स्टेशनों के साथ ही बाजारों में भी टेस्टिंग शुरू कराने का निर्देश दिया। साथ ही मेडिकल कालेज में चल रही टेस्टिंग की क्षमता को भी बढ़ाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। जिससे संक्रमित लोगों की पहचान करके उनका उचित इलाज हो सके।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सर्विलांश, आरआरटी टीमों की जानकारी लेते हुए टीमों को भ्रमण कराने और जरूरत पर टीमों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने पीकू वार्डों में भी निरीक्षण करके  उसे दुरुस्त करने और प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक कार्य केलिए एक नोडल की नामित करने और टीकाकरण के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

होम आईशोलेशन में रहने वाले मरीजों को पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिदिन रिर्पोट लेने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे कराकर टीकेकी पहली और दूसरी डोज दी जाए। बैठक में सीडीओ शीपू गिरी, सीएमओ डॉ.नानक सरन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सत्येंद्र राय, डॉ.एके तिवारी, और डॉ. तीरथ लाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें