फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा: उमाकांत

Sun, 10 Mar 2019 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
aprajita - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
महिलाओं को खुद से जुड़े फैसले लेने की स्वतंत्रता ही नारी सशक्तिकरण है। नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा रहता है। इसमें आर्थिक स्वतंत्रता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें समाज में ही नहीं बल्कि परिवार के भीतर भी महिलाओं और पुरुषों के बीच भेदभाव को रोकना होगा। शिक्षा जगत से लेकर अन्य सभी क्षेत्रों में इनकी अहम और  महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 
विज्ञापन


उक्त बातें ब्लॉक करछना के एमआर तिवारी इंटरमीडिएट कॉलेज भड़ेवरा के प्रबंधक उमाकांत तिवारी ने कही। वह अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से कविता पाठ का आयोजन किया गया। इस प्रतियागिता में 11वीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा विश्वकर्मा प्रथम व नौवीं कक्षा के छात्र अतुल कुमार पांडेय द्वितीय तथा तथा आठवीं कक्षा की छात्रा मोना तिवारी तीसरे स्थान पर रही। सभी प्रतिभागियों को प्रबंधक ने पुरस्कृत किया।

इस दौरान प्रबंधक उमाकांत तिवारी व प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार मिश्र के सहित अध्यापकों की ओर से कॉलेज के तकरीबन 550 छात्र-छात्राओं को नारी संरक्षण की शपथ दिलाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक व संकल्पित मन से नारी संरक्षण की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर शिक्षक कपिल तिवारी, सचिन, सुरेशचंद्र मिश्र, विनोद कुमार तिवारी, अंबिका प्रसाद पांडेय, सोहन लाल पटेल, अरविंद कुमार शुक्ल, अंजनी कुमार मिश्र, सुनील कुमार मिश्र, मुल्कराज पटेल, राकेश कुमार मिश्र, अरविंद कुमार शर्मा, श्रीकांत पांडेय, श्याम प्रभाकर मिश्र, लक्ष्मीकांत मिश्र,  बीरबल तिवारी, आनंद कुमार गौड़ आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें