फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिला आश्वासन : प्रयागराज को एक और वंदेभारत मिलने की उम्मीद

Sat, 25 Dec 2021 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे से कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी के प्रयागराज तक विस्तार की भी बढ़ी उम्मीद। छोटा बघाड़ा में आरयूबी बनाने की भी तैयारी, आश्वासन के साथ प्रदेश सरकार के माध्यम से मांगा प्रस्ताव। 
विज्ञापन
Prayagraj News : सेमिनार में बोलते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे से प्रयागराज को एक और वंदेभारत ट्रेन मिलने तथा एनीबेसेंट रेलवे क्रासिंग पर जल्द ही आरयूबी के निर्माण की उम्मीद जगी है। आरयूबी के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव मांगने के अलावा रेलवे की भी कमेटी बनाए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में अफसरों संग बैठक  के बाद रेलमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से वार्ता की और सुझाव मांगे। इसी क्रम में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने आईईआरटी और एनीबेसेंट में आरयूबी की मांग का ज्ञापन दिया। इस पर मंत्री पहले प्रदेश सरकार से प्रस्ताव भेजने की सलाह ही। विधायक ने बख्शी बांध से अल्लापुर तक के लिए फुटओवर ब्रिज की भी मांग की। सांसद केशरी देवी पटेल ने कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन का विस्तार प्रयागराज तक किए जाने की मांग की।

इस पर भी रेलमंत्री का सकारात्मक रूख रहा। इसी क्रम में मंत्री ने प्रयागराज से एक और वंदेभारत ट्रेन शुरू करने का भी आश्वासन दिया। केशरी देवी ने सूबेदारगंज स्टेशन का नाम प्रयागराज कैंट किए जाने की भी मांग की। इस पर भी रेलमंत्री ने सकारात्मक रूख दिखाते हुए प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही। सांसद ने दलायपुर स्टेशन और जंक्शन का चार नंबर गेट खोले जाने की भी मांग की। सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने प्रयागराज से काठगोदाम तक सीधी ट्रेन चलाने, मांडा में रिजर्वेशन बुकिंग काउंटर खोले समेत 15 मांगें रखीं। इन मांगों पर भी रेलमंत्री का सकारात्मक रूख रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें