फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हिस्ट्रीशीटर ने होटल के बाहर सरेआम दागा था फायर, फुटेज वायरल

Sat, 12 Feb 2022 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। इसके मुताबिक, घटना रात 11.51 मिनट की है। इसमें आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास त्रिपाठी उर्फ विक्कू पंडित होटल के बाहर नजर आता है। उसके साथ तीन अन्य लोग नजर आते हैं जिनमें से एक उससे बातचीत करता दिखाई पड़ता है।
विज्ञापन
Prayagraj News : पुलिस के हाथ लगा वीडियो फुटेज। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के पास स्थित होटल के बाहर हिस्ट्रीशीटर ने रंगदारी न मिलने पर सरेआम फायर दागा था। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने केबाद यह बात सामने आई है। फुटेज में दिख रहा है कि कर्मचारी उसे समझाने की कोशिश करते हैं और इसी दौरान वह उग्र होकर असलहा निकाल लेता है। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वह गोली भी चला देता है। पुलिस एक दिन पहले ही आरोपी को जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन




सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। इसके मुताबिक, घटना रात 11.51 मिनट की है। इसमें आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास त्रिपाठी उर्फ विक्कू पंडित होटल के बाहर नजर आता है। उसके साथ तीन अन्य लोग नजर आते हैं जिनमें से एक उससे बातचीत करता दिखाई पड़ता है। अगले ही पल साथी उसे लेकर सड़क की ओर जाने लगते हैं। जिसके बाद आरोपी असलहा निकालकर हवा में गोली दागता नजर आता है।



पुलिस का कहना है कि होटल कर्मचारियों ने बताया है कि फायरिंग से वहां दहशत फैल जाती है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के साथ दिख रहे अन्य तीन युवक कौन थे। उन्हें चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना में उनकी संलिप्तता की बात सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



क्या था मामला
घटना नौ फरवरी की है। यहां कुछ लोगों ने दबंगई की थी और फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। होटल मालिक दिव्यांश जायसवाल(35) ने मुकदमा दर्ज कर आरोप लगाया कि फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर विक्कू पंडित है। जिसने पांच लाख रुपये की रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी दी। साथ ही फायरिंग की। पुलिस ने एक दिन पहले गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें