फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नैनी जेल से सामूहिक दुष्कर्म का कैदी फरार, तीन जेलकर्मी सस्पेंड

सार

5 माह पहले सेंट्रल जेल नैनी में लाया गया सामूहिक दुष्कर्म का एक कैदी मौका पाकर फरार हो गया। वह शनिवार को फरार हुआ और इसकी जानकारी सोमवार को हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
नैनी सेंट्रल जेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी सेंट्रल जेल से सामूहिक दुष्कर्म  का बंदी  फरार हो गया। वह शनिवार को कैदी जेल से फरार हुआ था। अब मामला सामने आया है। बंदी कालीचरण 5 महीने पहले नैनी जेल में आया था। नैनी सेंट्रल जेल के सर्किल नंबर 2 में सजा काट रहा था। महोबा की सिटी कोतवाली का रहने वाला है। कैदी कालीचरण की ड्यूटी बाहर बाग में खेती में लगी थी। कैदी के फरार होने की सूचना जेल प्रशासन में हड़कंप मचगया। जेल अधीक्षक ने एक हेड वार्डन और तीन वार्डन को सस्पेंड कर दिया है। कैदी के भगाने की सूचना लखनऊ आला अधिकारी को दी गई। तमाम आला अधिकारी जेल पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महानिदेशक/ महानिरीक्षक  कारागार पीवी रामाशास्त्री ने केंद्रीय कारागार नैनी का निरीक्षण किया। कैदी के फरार होने के मामले में पूछताछ की।  केंद्रीय कारागार नैनी में  हाल में ही खाली हुई महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। महिला बैरक को महिला जेल बनाने का जेल प्रशासन द्वारा पहले ही भेजा जा चुका है।  प्रस्ताव। महानिदेशक/ महानिरीक्षक कारागार पीवी रामाशास्त्री के निरीक्षण के बाद जेल से फरार हुए बंदी कालीचरण के मामले में कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें