पुलिस के जवान पीछे दौड़े लेकिन पकड़ नहीं सके
नजर पड़ते ही सुरक्षा में लगे दोनों जवान शोर मचाते हुए दौड़े लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। घंटों खोजबीन के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर जेल प्रशासन व पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस भी तलाश में जुटी रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि आरोपी बंदी के खिलाफ जेल प्रशासन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में एसओजी को भी लगाया गया है।
सुरक्षा में लगे जेल वार्डर अर्जुन प्रसाद को निलंबित किया गया है। साथ ही पुलिसकर्मी रविकांत के संबंध में जिला पुलिस को रिपोर्ट भेजी जा रही है। - पीएन पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक