इससे पूर्व कोरोना के एक साथ दो नए मरीज नौ नवंबर को मिले थे। उसके बाद कोरोना के 10 लोग संक्रमित हुए, लेकिन ये 10 संक्रमित अलग-अलग दिनों में मिले। कोरोना की सैंपल की जांच के प्रभारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को दो नए कोरोना संक्रमित मिले।
कोरोना ने 38 दिनों के बाद एक साथ दो लोगों को अपनी चपेट में लिया है। संक्रमितों में इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक न्यायमूर्ति भी शामिल हैं। दोनों की जांच केलिए नमूना मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दो नए संक्रमित मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
इससे पूर्व कोरोना के एक साथ दो नए मरीज नौ नवंबर को मिले थे। उसके बाद कोरोना के 10 लोग संक्रमित हुए, लेकिन ये 10 संक्रमित अलग-अलग दिनों में मिले। कोरोना की सैंपल की जांच के प्रभारी डॉ. एके तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को दो नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें नखासकोहना का एक 21 वर्ष का युवक शामिल है। इसके अलावा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति भी संक्रमित हुए हैं।
दोनों लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि संक्रमितों में बीमारी केलक्षण बहुत ही मामूली हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाई है और वह सभी की जांच कराएगा। जिले में इससे पहले 11 दिसंबर को कोरोना का एक नया मरीज मिला था।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की चल रही जांच में शुक्रवार को दो नए मरीज मिले। हालांकि कोरोना से कोई मौत नहीं है। शुक्रवार को कुल साढ़े 10 हजार (10525)से अधिक लोगों की जांच की गई। वहीं इसके पहले 11 दिसंबर को जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला था। उसके बाद से ही जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई थी।