फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित इलाकों मे फिर सांसत

विज्ञापन
Prayagraj Flood news - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
बारिश और नदियों के जलस्तर फिर बढ़ने से घबराए लोग
विज्ञापन

दिन भर लेेते रहे खबर, क्या फिर बिगडे़ंगे हालात, छोड़ेंगे घर
प्रयागराज। बारिश का कहर और नदियों के जलस्तर घटने के बजाय फिर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित कछारी इलाकों में रहने वाले हजारों लोग फिर सांसत में हैं। घबराए लोग एक-दूसरे से बाढ़ का हाल लेते रहे। लोगों के जेहन में सिर्फ एक सवाल है, क्या फिर बिगड़ेंगे हालात, घर छोड़ना पड़ेगा।
शहर के राजापुर, गंगानगर, ढहहरिया, दारागंज, बक्शी खुर्द, सलोरी, रसूलाबाद, जोंधवल, अशोक नगर और बेली कछार के साथ कई अन्य मोहल्लों में रहने वाले परेशान है। कछार में अभी सैकड़ों मकान पूरी तरह बाढ़ से गिरे हैं। नई मुसीबत उनके सामने है, जो तीन-चार दिन पहले ही पानी कम होने पर किसी तरह घर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश और नदियों के जलस्तर में उफान से बाढ़ का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पानी उतरने से घर लौटे लोग गंदगी में फंसे। अब सफाई हुई तो बारिश ने करे कराए पर पानी फेर दिया है। रविवार को बारिश थमी तो लोगों ने राहत की संास ली। अब सोमवार को बारिश हुई तो नई मुश्किल सामने होगी, जिसके पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें