गंगा का जलस्तर बढ़ने से द्रौपदी घाट स्थित मौर्या बस्ती में बाढ़ के पानी से डूबे मकान।
- फोटो : अमर उजाला।
शिविर में रह रहे लोगों से सुविधाओं की ली जानकारी
रविवार को एसडीएम अभिषेक सिंह, तहसीलदार अनिल पाठक , नायब तहसीलदार सुलभ तिवारी, राजस्व निरीक्षक आरके मिश्रा आदि के साथ कैंटोमेंट बोर्ड के निकट एक मैरेज हाल में स्थित शिविर में पहुंचे। जहां उन्होंने भोजन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया। यहीं के निवासी स्नातक की पढ़ाई करने वाले शिवजी और सौरभ यादव ने बताया कि उन्होंने मकान में पानी भर जाने के कारण बाढ़ राहत शिविर में शरण लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें सुबह में पोहा और दिन में पुड़ी सब्जी मिठाई का पैकेट मिला हैं। नेवादा से पूरे परिवार के साथ राहत शिविर में रहने वाले राजकुमार ने बताया कि रविवार की सुबह से वह आएं हैं। कोई दिक्कत नहीं हैं।
बाढ़ राहत शिविर में लोगों को भोजन वितरित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
चिकित्सक ने किया चेकअप
बाढ़ राहत शिविर में चिकित्सक डा. ज्योति शुक्ला ने दस से अधिक लोगों का इलाज किया। आशा देवी ने बताया कि उनके पुत्र राजेश को सामान बाहर निकालने के दौरान चोट लग गई थीं। उन्हें इलाज समय से शिविर में मिल गया। डा. ज्योति ने बताया कि डायरिया, बुखार, आंखों में जलन, बच्चों की दवाई, एलर्जी आदि की दवाएं दी जा रहीं हैं।