फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Fire: प्रयागराज में टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में धुएं का गुबार

Sat, 19 Apr 2025 09:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Fire News Today: प्रयागराज में टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। ऊंची-ऊंची आग की लपटें और आसमान में धुएं के गुबार दिखाई दिए।
विज्ञापन
प्रयागराज में टेंट के गोदाम में लगी आग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र में स्थित परेड ग्राउंड के पास एक टेंट के गोदाम में आग लग गई है। ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं। आग पर दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटी हैं।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, परेड ग्राउंड स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार की सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलती गई। आग का भयावह रूप देख इलाके में हड़कंप मच गया। ऊंची-ऊंची आग की लपटें और आसमान में धुएं के गुबार दिखाई दिए। 

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आग लगने की घटना में अभी तक जनहानि की कोई खबर नहीं है। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि हाल ही में संपन्न हुए महाकुंभ के लिए टेंट लगाने का सामान सप्लाई करने वाली एक कंपनी के गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई।उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए पानी की गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास एक अन्य गोदाम में काम करने वाले राहुल ने दावा किया कि सिलेंडर फटने की आवाज सुनी गई थी। प्रयागराज के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडे ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए छह पानी की गाड़ियां लगाई गई हैं। अन्य स्थानों से भी पानी की गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि गोदाम में लकड़ियां और टेंट का सामान रखा हुआ था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें