इन दोनों ही मार्ग पर एक भी रेल अंडर ब्रिज नहीं है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से चलने वाली डबल डेकर ई-बस झलवा, चौफटका रेल ओवर ब्रिज, हाईकोर्ट फ्लाई ओवर से सिविल लाइंस विवेकानंद मूर्ति चौराहा, लोक सेवा आयोग चौराहा, स्टैनली रोड होते हुए सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचेंगी। इसी तरह गोविंदपुर से चलने वाली बस एमएनएनआईटी रेल ओवर ब्रिज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बालसन चौराहा, रामबाग ओवर ब्रिज, बैरहना, नया यमुना पुल, नैनी होते हुए प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंच जाएगी।
हालांकि रोडवेज अफसरों का कहना है इन दोनों रूटों पर डबल डेकर बस का चलना तकरीबन तय है। एक-दो और रूटों पर भी मंथन चल रहा है। अगले सप्ताह तक सब क्लीयर हो जाएगा। इतना जरूर है कि अगले माह इन बसों का संचालन किसी भी दिन शुरू किया जा सकता है। इस बारे में यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के सेवा प्रबंधक रविंद्र वर्मा का कहना है कि चार्जिंग स्टेशन तैयार हो रहा है। ऐसे में अगले माह इन बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।