फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पचास फीसदी जले कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत

Sat, 08 Jan 2022 06:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोरोना संक्रमित की मौत से अस्पताल में भी हड़कंप मचा रहा। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि उसकी मौत गंभीर रूप से जल जाने के कारण हुई है न कि कोरोना संक्रमण के कारण।
विज्ञापन
demo - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। शहर में कोरोना पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच शनिवार को एसआरएन अस्पताल में इलाज करा रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। कोरोना की तीसरी लहर की यह पहली मौत है।

विज्ञापन


नैनी का रहने वाला एक व्यक्ति 60 प्रतिशत तक जल गया था। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसकी कोविड जांच की गई तो मरीज कोविड पॉजिटिव मिला।

मरीज को कोविड वार्ड में एडमिट करके उसका इलाज शुरू कर दिया गया। मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिस पर उसे ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। इसी बीच शनिवार को मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक जलने से मरीज का शरीर काफी कमजोर हो गया था। जिसके कारण वह संक्रमित हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें