फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : खुल्दाबाद, लूकरगंज में तेजी से बनाए जा रहे हॉट स्पॉट

Mon, 19 Apr 2021 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • लूकरगंज में ही हो गई 107 स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई 
  • बेनीगंज, कालाडांडा आदि इलाकों में आज होगी कई जगह सीलिंग 
विज्ञापन
prayagraj news : हाट स्पाट के रूप में तब्दील हुआ चौक इलाका। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के तेजी के साथ बढ़ने के बाद शहर में हॉट स्पॉट बनाने के काम ने भी रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को 35 घंटे के लॉक डाउन के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा शहर पश्चिम के तमाम स्थानों पर हॉट स्पॉट बनाया गया। क्योंकि पिछले कुछ दिनों के दौरान संबंधित इलाके में काफी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिले।  
विज्ञापन


जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा खुल्दाबाद, लूकरगंज थाना क्षेत्रों में रविवार को कई स्थानों पर हॉट स्पॉट बनवाने का काम शुरू किया। लूकरगंज क्षेत्र की बात करें तो यहां अग्रसेन इंटर कॉलेज, बनर्जी तिराहा, सब्जी मंडी आदि क्षेत्रों में हॉट स्पॉट बनाया गया है। अचानक इलाका सील होने से लोगों में भी खौफ दिखा। दरअसल नियम है कि अगर कहीं कोई एक मरीज मिल रहा है तो 25 मीटर, दो मरीज मिलने पर 50 मीटर का इलाका सील करने का प्रावधान है। राज्य सरकार का भी निर्देश है कि छोटे कंटेनमेंट जोन बनाए जाए। हालांकि इलाका सील कर दिए जाने से उन लोगों को ज्यादा परेशानी हुई जिनके यहां कोरोना का कोई मरीज नहीं है।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसी तरह प्रीतम नगर में सांसद विनोद सोनकर के आवास के पास वाला इलाका भी सील कर दिया गया। इस वजह से लोगों को परेशानी हुई। एसडीएम सदर विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि वही इलाके सील किए जा रहे हैं जहां कोरोना पॉजीटिव मरीज मिल रहे हैं। रविवार को लूकरगंज में 107 स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसके अलावा झूलेलाल नगर को भी सील किया गया है। सोमवार को कालाडांडा और बेनीगंज इलाकों में सीलिंग की कार्रवाई होगी। एसडीएम सदर ने लोगों से अपील की है कि वे कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए इलाकों में अनावश्यक भ्रमण न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें