गाजीपुर के नंदगंज का है रहने वाला
वह यात्रियों की टिकट चेक करने लगा। कोई न कोई कमी निकालकर उसने यात्रियों को फर्जी रसीद के जरिए वसूली शुरू कर दी। इसी बीच उसे जीआरपी जवानों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कमला पाल पुत्र लौजारी लाल निवासी कुसमही कला, नंदगंज गाजीपुर बताया। उसके पास से यात्रियों से वसूले गए 15580 रुपये, एक महंगा मोबाइल, फर्जी रसीद बुक, कई यात्रियों की आईडी और खुद की एक फर्जी आईडी बरामद दी।
पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया वह लंबे समय से यह काम कर रहा है। जीआरपी इंसपेक्टर राममोहन राय ने बताया कि कमला पाल टीटीई जैसी ड्रेस पहनता था, ताकि कोई उसपर शक न करें। उसे पकड़े जाने के दौरान रेलवे केे सीआईटी राजकुमार सारडा, विनीत दीक्षित, प्रदीप सिंह, अनुराग भट्ट, दरोगा मो. गुलाम खान आदि शामिल रहे।
प्रयागराज आ रही महाबोधि एक्सप्रेस में पकड़े गए 136 बेटिकट यात्री
नई दिल्ली से प्रयागराज की तरफ आ रही महाबोधि एक्सप्रेस में मुख्य दावा अधिकारी शिवपूजन वर्मा के नेतृत्व में हुई चेकिंग में 136 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। मौके पर ही इन यात्रियों से 99580 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉक्टर शिवम शर्मा ने बताया कि बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान आगे भी चलता रहेगा।