बाल अपचारी को फरार कराने की साजिश नाकाम हुई तो इसमें सबसे बड़ा रोल होमगार्ड सुरेंद्र शुक्ला का रहा। जख्मी होने के बाद भी उसने तमंचा लेकर आए हमलावर को नहीं छोड़ा और शोर भी मचाया जिससे बाल अपचारी भी पकड़ा गया। पूरी घटना कॉल्विन अस्पताल के सामने स्थित एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई।
विज्ञापन
इसके मुताबिक घटना 12.42 मिनट पर हुई। इसमें बाल अपचारी व उसका साथी बाइक से भागते दिख रहे हैं। अगले ही पल होमगार्ड दौड़ते हुए आता है और उनकी बाइक रोक लेता है। वह बाइक चला रहे हमलावर को तो दबोच लेता है लेकिन इस दौरान बाल अपचारी भाग निकलता है।
इसके बाद करीब दो मिनट तक होमगार्ड और हमलावर के बीच सड़क पर ही गुत्थमगुत्था होती रहती है। कुछ देर बाद आसपास के लोग जुट जाते हैं जो हमलावर को पकड़ लेते हैं। सड़क पर गिरने से होमगार्ड लहुलुहान हो जाता है जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा जाता है।