तीन कर्मचारी घायल
मुहल्ले में तब तक काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह बिजलीकर्मियों को वहां से छुड़ाकर बाहर निकाला गया। बिजली विभाग के इंजीनियर श्रवण कुमार सिंह, दीपक कुमार, टेक्नीशियन सुनील सिंह समेत तमाम बिजलीकर्मियों को चोटें आई थीं। बेनीगंज से निकलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुल्दाबाद थाने का घेराव कर दिया। वहां जमकर नारेबाजी की गई।
बिजली कटने से नाराज थे लोग
अभियंता शंकर जी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वहीं दूसरे पक्ष ने भी घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने और मारपीट करने की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। उधर बेनीगंज मुहल्ले के लोगों ने बताया कि दोपहर 12 बजे के बाद से ही लाइट नहीं थी। बार बार फोन किया जा रहा था लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई रिस्पांस नहीं दिया गया था। इसी कारण लोगों में गुस्सा था। बाद में जब टीम जांच करने पहुंची तो लोग भड़क गए।