फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : चेकिंग करने गए बिजली विभाग के अफसरों को पीटा, बना लिया बंधक, इसलिए नाराज थे लोग

Thu, 07 Apr 2022 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बिजली विभाग की टीम बेनीगंज में कई घरों में बिजली मीटर चेक करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोग इकट्ठा हुए और टीम से झगड़ा करने लगे। बात बढ़ी तो हाथापाई पर उतर आए। आरोप है कि एक घर से टीम पर कुत्ता छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुसरोबाग सब डिवीजन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बुधवार की शाम मारपीट की गई। एसडीओ के नेतृत्व में विभाग की टीम बेनीगंज इलाके में चेकिंग के लिए गई थी। उसी दौरान टीम पर हमला कर दिया गया। टीम के साथ मारपीट के बाद बंधक भी बना लिया गया। बाद में पहुंची पुलिस ने अफसरों-कर्मचारियों को मुक्त कराया। घटना के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खुल्दाबाद थाने का घेराव करते हुए नारेबाजी की। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन




बिजली विभाग की टीम बेनीगंज में कई घरों में बिजली मीटर चेक करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोग इकट्ठा हुए और टीम से झगड़ा करने लगे। बात बढ़ी तो हाथापाई पर उतर आए। आरोप है कि एक घर से टीम पर कुत्ता छोड़ दिया गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद तो एसडीओ और जेई समेत सभी बिजलीकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी गई। भाग रहे बिजलीकर्मियों को बंधक बनाकर जमकर पीटा गया।

Trending Videos

तीन कर्मचारी घायल

मुहल्ले में तब तक काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह बिजलीकर्मियों को वहां से छुड़ाकर बाहर निकाला गया। बिजली विभाग के इंजीनियर श्रवण कुमार सिंह, दीपक कुमार, टेक्नीशियन सुनील सिंह समेत तमाम बिजलीकर्मियों को चोटें आई थीं। बेनीगंज से निकलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुल्दाबाद थाने का घेराव कर दिया। वहां जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

बिजली कटने से नाराज थे लोग
अभियंता शंकर जी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वहीं दूसरे पक्ष ने भी घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने और मारपीट करने की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। उधर बेनीगंज मुहल्ले के लोगों ने बताया कि दोपहर 12 बजे के बाद से ही लाइट नहीं थी। बार बार फोन किया जा रहा था लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई रिस्पांस नहीं दिया गया था। इसी कारण लोगों में गुस्सा था। बाद में जब टीम जांच करने पहुंची तो लोग भड़क गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें