फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आईईआरटी की प्रवेश परीक्षा में गणित के सवालों में उलझे अभ्यर्थी

Sat, 01 Jul 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलाॅजी (आईईआरटी) में नए शैक्षिक सत्र में दाखिले के लिए ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को वाराणसी के तीन तथा प्रयागराज के आठ केंद्रों पर हुई। डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए 4934 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से प्रवेश परीक्षा के लिए 4372 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 562 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हुई। इस दौरान संस्थान की तरफ से बनाए गए उड़न दस्ते के सदस्यों ने सभी केंद्रों पर जाकर जांच पड़ताल की। परीक्षा में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए 40 ऑब्जर्वर परीक्षा की समाप्ति तक केंद्रों पर मौजूद रहे। परीक्षा सचिव उमा शंकर वर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम जुलाई के दूसरे सप्ताह तक आ सकता है।
अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में गणित के सवालों ने काफी देर तक उलझाए रखा। इसके कारण परीक्षा के दौरान काफी समय खराब हुआ। हालांकि, अभ्यर्थियों का कहना था कि किसी तरह परीक्षा के सभी प्रश्नों का उत्तर दे सके। अब परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा कि कितने प्रश्नों का उत्तर सही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें