फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग विभागों में शिफ्ट हुआ प्रयागराज डीआरएम ऑफिस का कंट्रोल रूम

Sat, 11 Jul 2020 01:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news: DRM OFFICE - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
डीआरएम ऑफिस स्थित रेलवे के कंट्रोल रूम में कार्य करने वाले कई कर्मचारियों के पॉजिटिव हो जाने के बाद शुक्रवार को रेलकर्मी दहशत में रहे। इस दौरान डीआरएम के निर्देश पर कंट्रोल रूम शिफ्ट किए जाने की कार्रवाई चली। एक ही स्थान की बजाय डीआरएम अमिताभ ने विभागवार कंट्रोल रूम शिफ्ट करवा दिए। इस व्यवस्था से रेल कर्मियों ने भी राहत की सांस ली। इस बीच मुख्य कंट्रोल रूम के साथ डीआरएम ऑफिस प्रांगण में सैनिटाइजेशन भी किया गया। शुक्रवार को कर्मचारियों की उपस्थिति भी 50 फीसदी से कम रही। 
विज्ञापन


दरअसल, बृहस्पतिवार को ही डीआरएम ऑफिस के कंट्रोल रूम में कार्यरत सात कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। यह सभी रेलकर्मी पिछले दिनों डीआरएम ऑफिस के कंट्रोल रूम में कार्यरत एक कर्मचारी जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, उसके संपर्क में आ गए थे। कंट्रोल रूम में सात कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डीआरएम ने बृहस्पतिवार की रात ही निर्णय लिया कि कंट्रोल रूम शिफ्ट किया जाएगा। उनके आदेश के बाद शुक्रवार की सुबह कंट्रोल रूम शिफ्ट किए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई।

इस दौरान इलेक्ट्रिकल, कामर्शियल कंट्रोल, सिग्नलिंग, टीएलसी आदि कंट्रोल रूम संबंधित विभाग में ही शिफ्ट किए गए। इस दौरान डीआरएम ने शुक्रवार को कार्यालय आए कर्मचारियों से कहा कि वह गर्म पानी पीने के साथ मास्क लगाकर ही काम करें। इसके पूर्व सुबह नौ बजे से 10.30 बजे तक सभी कर्मचारियों के शरीर का तापमान नापा गया।  इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। बाकी समय डीआरएम ऑफिस का गेट दिन भर बंद रहा। साथ ही सभी कर्मचारियों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें