फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मेडिकल कॉलेज की डीएमएलटी छात्रा लापता, युवक पर एफआईआर

Sun, 14 Jul 2024 06:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छात्रा गाजीपुर की रहने वाली है। उसकी बहन ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी बहन मोती लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज में डीएमएलटी की पढ़ाई कर रही है। छह महीने पहले उन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया था। 11 जुलाई को सुबह 9:30 बजे उसकी बहन काॅलेज के लिए निकली, लेकिन फिर वापस नहीं आई। उसका मोबाइल भी बंद है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डीएमएलटी की पढ़ाई कर रही 21 वर्षीय छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। बहन ने एक युवक पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि आरोपी ने बहन को कुछ दिनों पहले धमकी दी थी।

विज्ञापन

छात्रा गाजीपुर की रहने वाली है। उसकी बहन ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी बहन मोती लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज में डीएमएलटी की पढ़ाई कर रही है। छह महीने पहले उन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया था। 11 जुलाई को सुबह 9:30 बजे उसकी बहन काॅलेज के लिए निकली, लेकिन फिर वापस नहीं आई। उसका मोबाइल भी बंद है।

तहरीर में यह भी बताया है कि कुछ दिन पहले से अजय नाम का युवक बहन को धमकी दे रहा था। कहता था कि बात नहीं की तो वह उसे मार देगा और घर से उठवा लेगा। यह भी कहा कि कोई कुछ नहीं कर पाएगा। जार्जटाउन प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिली है। उसकी व छात्रा की तलाश की जा रही है। यह पता चला है कि दाेनों एक गांव के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें