फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: डीजी ने की समीक्षा बैठक, पैदल गश्त पर भी निकले

Sat, 18 Jul 2020 09:55 PM IST
विनोद सिंह news desk अमर उजाला प्रयागराज
विज्ञापन
मीटिंग करते एडीजी जोन (वाराणसी) ब्रजभूषण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विजिलेंस और प्रयागराज के नोडल अधिकारी पीवी रामा शास्त्री ने शनिवार को पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक की। गैंगस्टर, गुंडा एक्ट तथा महिला अपराधों पर जानकारी लेने के बाद उन्होंने कोरोना से सतर्कता को लेकर दिशानिर्देश दिए। डीजी विजिलेंस ने पुलिस लाइन और आईट्रिपलसी का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों के साथ पैदल गश्त भी की।


शासन ने सभी प्रमुख जिलों के लिए पुलिस का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। प्रयागराज के नोडल अधिकारी डीजी विजिलेंस पीवी रामा शास्त्री शनिवार को प्रयागराज पहुंचे और अधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या, लूट, बलात्कार, डकैती जैसे संगीन अपराधों में कार्रवाई, अपराधी तथा अपराधी गिरोहों के खिलाफ क्या-क्या कार्रवाई हुई है, इन सब के बारे में जानकारी की। बैठक में डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम और क्षेत्राधिकारियों समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग के बाद डीजी विजिलेंस ने पुलिस लाइन और आईट्रिपलसी का निरीक्षण किया। अफसरों के साथ पैदल गश्त पर भी निकले। बीट पर तैनात सिपाहियों से हालचाल लिया। वह रविवार को भी प्रयागराज में रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें