फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : डेंगू ने ली चौकी इंचार्ज की जान, लखनऊ मेदांता में उपचार के दौरान मौत

Mon, 13 Sep 2021 12:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस महकमे में उप निरीक्षक शिखर उपाध्याय वर्तमान में सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पुलिस चौकी पर बतौर इंचार्ज तैनात थे। वह कुछ दिन पहले डेंगू से पीड़ित हुए थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : शिखर उपाध्याय, उप निरीक्षक (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। डेंगू ने प्रयागराज में सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौकी इंचार्ज शिखर उपाध्याय की जान ले ली। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस महकमे में उप निरीक्षक शिखर उपाध्याय वर्तमान में सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पुलिस चौकी पर बतौर इंचार्ज तैनात थे। वह कुछ दिन पहले डेंगू से पीड़ित हुए थे। स्थानीय अस्पताल में उपचार कराने के बाद हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। रोज कुछ न कुछ नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। जिले में अब तक 87 डेंगू मरीज पाए गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

200 घरों में कराया गया पैराथ्रम का छिड़काव

प्रयागराज में वायरल का वार बढ़ता ही जा रहा है। बुखार का कहर बरकरार है। डेंगू का प्रकोप भी बढ़ता ही जा रहा है। जिले में अब तक डेंगू संक्रमितों की संख्या 87 हो गई है। मलेरिया विभाग ने कई मोहल्लों के दो सौ से अधिक घरों में पैराथ्रम स्प्रे कराया। लार्वा जांच और एंटी लार्वा छिड़काव भी किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक  

एसआरएन, बेली की ओपीडी पहुंचे आठ सौ से अधिक बुखार पीड़ित
एसआरएन  और बेली अस्पताल की ओपीडी में मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में मरीजों को देख रहीं डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल पीड़ितों के साथ बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी की दिक्कत वाले मरीज आ रहे हैं। दोनों अस्पतालों में पहुंचे दो हजार से अधिक मरीजों में करीब आठ सौ ऐसे मरीज रहे जिन्हें बुखार के साथ अन्य परेशानी है। चिकित्सकों के मुताबिक मौसम के प्रभाव से ऐसा हो रहा है। वातावरण में नमी की अधिकता और खानपान में लापरवाही से वायरल जकड़ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें