फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : समय की पटरी से उतरीं दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनें 

Sun, 02 Jan 2022 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी यूपी समेत तमाम स्थानों पर पड़ रहे कोहरे का असर रेल संचालन पर पड़ा है। सबसे ज्यादा प्रभावित दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनें हुई हैं। इसी वजह से दिल्ली से प्रयागराज की ओर आने एवं जाने वाली ट्रेनें बीते तीन दिन से ज्यादा विलंबित हो रही हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : कोहरे के चलते रेलवे ट्रेक पर छाया अंधेरा। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते तीन दिन से पड़ रहे कोहरे की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट की तमाम ट्रेनें समय की पटरी से उतर गई हैं। रविवार को भी प्रयागराज आने वाली तमाम ट्रेनें घंटों लेट रहीं। प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह सात बजे की जगह 11.30 बजे जंक्शन पहुंची, जबकि सुबह 6.20 बजे आने वाली हमसफर एक्सप्रेस यहां 10.45 बजे आई। उधर संगम एक्सप्रेस भी सुबह विलंब से पहुंची। इस वजह से शाम को यह ट्रेन अपने समय से रवाना नहीं हो सकीं। शाम 5.45 की जगह संगम एक्सप्रेस रात आठ बजे जंक्शन से रवाना हुई। 

विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी यूपी समेत तमाम स्थानों पर पड़ रहे कोहरे का असर रेल संचालन पर पड़ा है। सबसे ज्यादा प्रभावित दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनें हुई हैं। इसी वजह से दिल्ली से प्रयागराज की ओर आने एवं जाने वाली ट्रेनें बीते तीन दिन से ज्यादा विलंबित हो रही हैं। रविवार की ही बात करें तो सुबह के समय दिल्ली से आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी तीन घंटे से ज्यादा की रही।

विज्ञापन

वंदेभारत एक्सप्रेस भी रही लेट
राजधानी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनें भी कोहरे से प्रभावित रहीं। दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट रही। यही हाल वंदे भारत एक्सप्रेस का भी रहा, जो दोपहर एक बजे के आसपास जंक्शन पहुंच सकी। वहीं दूसरी ओर कोहरे की वजह से विमान सेवा पर भी असर पड़ा। सुबह दृश्यता ठीक न होने की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट पर 11 बजे तक एक भी यात्री विमान नहीं उतर सका।

सुबह सबसे पहले भोपाल फ्लाइट यहां 11.15 बजे पहुंची। रायपुर से आने वाली फ्लाइट 11.15 की जगह 12.15 बजे, भुवनेश्वर फ्लाइट 10.30 की जगह 12.45 बजे, बंगलुरू फ्लाइट 10.55 की जगह 11.45 बजे, देहरादून फ्लाइट 12 बजे की जगह एक बजे यहां पहुंची। इसी तरह प्रयागराज से भुवनेश्वर फ्लाइट सुबह 10.50 की जगह दिन में 1.10 बजे, प्रयागराज-देहरादून फ्लाइट 12.25 की जगह 1.20 बजे और प्रयागराज-गोरखपुर फ्लाइट 12 बजे की जगह दोपहर 12.30 बजे यहां से उड़ान भर सकी। ट्रेनों और फ्लाइटों के विलंब से चलने की वजह से यात्रियों को भी परेशानी हुई। जंक्शन के पूछताछ काउंटर पर सुबह ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें