वहां से वापस दिल्ली सीआरपीएफ कैंप में जा रहे थे। जैसे ही बरौत में सेठ गंगाराम जायसवाल इंटरमीडिएट कॉलेज के पास ओवर ब्रिज पर पहुंचे थे कि आगे-आगे तेज रफ्तार से जा रहे सरिया लदे ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। अचानक ट्रेलर रुकने से पीछे चल रही तेज रफ्तार कार संभल नहीं सकी और ट्रेलर में जा घुसी।
ट्रेलर पर लदा सरिया सहायक कमांडेंट संतोष कुमार के गले व चेहरे में घुसा गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी बरौत रजनीकांत मौके पर मयफोर्स पहुंच गए। एंबुलेंस से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपरदहां भेजा गया। सहायक कमांडेंट के शव को कब्जे लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से सूचना पाकर बटालियन के लोग भी मौके पर पहुंच गए।