फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी सुनील भारतीय गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली

Mon, 20 Jul 2020 05:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में इरादतगंज हवाई पट्टी के पास पुलिस ने एक मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी सुनील भारतीय को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है। आरोपी डांडी पेट्रोल पंप लूटकांड समेत कई मामलों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन


नैनी कोतवाली क्षेत्र के भंडरा गांव निवासी सुनील भारतीय को यमुनापार क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार देर रात एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

यह मुठभेड़ घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज हवाई पट्टी के पास हुआ। इसके खिलाफ डकैती का भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें