दर्द से पांच दिन तक बोल नहीं सकी पीड़िता
भाई का आरोप है कि बहन को ये लोग भूखा रखते थे और पिछले कई दिनों से लगातार प्रताड़ित करते थे। नाना-नानी भी चाचा-चाची का साथ देते हैं। मिट्टी का तेल छिड़ककर उसकी जान लेने का प्रयास किया गया है। जिससे पूरा चेहरा जल गया है, बहन दर्द की वजह से पिछले पांच दिन से कराह रही है। बहरहाल, पुलिस आरोपी चाचा-चाची को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
35 फीसदी तक जलीं किशोरी
भाई ने बताया कि बहन के बयान की वीडियो बना ली गई है, घटना का खुलासा होने पर शनिवार को शिवकुटी थाने में मामले की शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस एसआरएन अस्पताल पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया पीड़िता करीब 35 फीसदी तक जल चुकी है। घटना 29 मई की है लेकिन जानकारी शनिवार को दी गई। भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।