फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की मौत के बाद बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
Prayagraj crime
विज्ञापन
प्रयागराज। अतरसुइया के दरियाबाद मोहल्ले में वृद्धा की मौत के बाद बृहस्पतिवार सुबह हंगामा हो गया। यहां बाबा जी का बाग मोहल्ले में रहने वाली गिरजा देवी(92) के पति रामंचदर लाल श्रीवास्तव का निधन हो चुका है। उनके चार बेटो में छोटा विजय अपने परिवार के साथ मकान के निचले तल जबकि वृद्धा ऊपरी तल पर एक अन्य बेटे के पुत्र राजकुमार के साथ रहती थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह वृद्धा बाथरूम में मृत पड़ी मिली जिसके बाद विजय ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर जयचंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की वजह सामने आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें