फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना मरीजों की कुल संख्या पहुंची 27081

Wed, 09 Dec 2020 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या लगातार तीसरे दिन भी पचास से कम रही। बुधवार को कुल 39 नए संक्रमित मिले जबकि 6118 लोगों की जांच कराई गई। इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत हो गई। 58 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 39 नए संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 27081 पहुंच गई है।

विज्ञापन

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
डॉ. सहाय ने बताया कि जिले में रिकवरी दर 96 फीसदी से अधिक हो गई है। अब तक कुल संक्रमितों के मुकाबले 26099 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बुधवार को संक्रमण मुक्त हुए 58 लोगों में 18 लोगों को एसआरएन, बेली और निजी अस्पताल से छुट्टी दी गई है जबकि 40 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है।

इस समय एक्टिव केसों की संख्या 626 रह गई है। इसमें 97 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सबसे अधिक 60 मरीज एसआरएन चिकित्सालय में भर्तीं हैं। बेली में 17 और निजी अस्पताल में 10 लोगों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन

काेराेना केस - फोटो : Feature

कोरोना से झूंसी के 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत

कोरोना की चपेट में आकर झूंसी के 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि यूनियन बैंक मुट्टीगंज शाखा का क्लर्क, जीजीआईसी नैनी ब्रांच के प्रिंसिपल, रेलवे के तकनीशियन, यूपीपीसीएल के तकनीशियन संक्रमित हुए हैं। मृत व्यक्ति का उपचार एसआरएन चिकित्सालय में चार दिनों से चल रहा था। वह वेंटिलेटर पर थे। इसके पहले उन्हें हृदयरोग की समस्या भी थी। मोत के बाद फाफामउ स्थित घाट पर अंतिम संस्कार करा दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें