फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों को नहीं सौंपा जाएगा इंजीनियर का शव, मेडिकल प्रोटोकॉल के मुताबिक होगा अंतिम संस्कार

Wed, 06 May 2020 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
medical - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन में जरूरतमंदों के  मददगार बने लूकरगंज के इंजीनियर बीरेंद्र सिंह कोरोना के खिलाफ  लड़ाई हार गए। दोपहर में उनकी हालत बिगड़ी तो फिर नहीं संभली। छह दिन पहले उनकी तबीयत खराब होने पर उनकी जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन सांस लेने में तकलीफ  होने पर एसआरएन लाया गया। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि उनका शव उनके परिजनों को नहीं दिया जाएगा। बुधवार को प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


इंजीनियर को यह बीमारी कैसे हुई, इसके सोर्स का पता स्वास्थ्य विभाग आज तक नहीं लगा सका है। हालत बिगड़ने पर मंगलवार दोपहर बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन उनकी हालत बिगड़ती ही गई। देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। शहर मेें कोरोना पॉजिटिव की यह पहली मौत है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इंजीनियर बीरेंद्र के शव को चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के मुताबिक बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसआरएन चिकित्सालय में उनके साथ उनकी पत्नी भी कोरोना वार्ड में भर्ती हैं। जबकि सास, भाई और भाई की पत्नी कोटवा-बनी लेवल-1 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें