मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक चकिया छोटी मस्जिद नई आबादी निवासी एक व्यक्ति मुंबई रिटर्न है। उसे कांलिदीपुरम में क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे एल-1 हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया। उधर, हंडिया तहसील के बरौत, मांडा रोड के उमापुरकला , सोरांव के गोहरी का एक-एक व्यक्ति, सैदाबाद के तीन, मऊआइमा के अनेधी गांव का 11 वर्षीय बच्चा तथा बहरिया ब्लॉक की एक महिला पॉजिटिव आई है।
स्वास्थयकर्मियों ने सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच।
- फोटो : अमर उजाला।
इन सबको कोटवा-बनी एल-1 हॉस्पिटल शिफ्ट कराया गया है। बच्चे की मां पहले से ही कोरोना पाजिटिव है और वह एल-1 हास्पिटल में भर्ती है। बहरिया की युवती और सैदाबाद का युवक भी पहले से ही संक्रमित के संपर्क में आने से पाजिटिव हुए हैं। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि बहरिया की महिला अल्लापुर स्थित निजी हॉस्पिटल में जांच कराने गई थी।
अस्पताल वालों ने प्राइवेट लैब से उसकी जांच कराई है। सात नए मामले सामने आने से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 78 हो गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं।