फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना से एक की मौत, महिला सहित दो और संक्रमित मिले

Sun, 07 Jun 2020 11:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
जिले में कोरोना से रविवार को एक और मौत हो गई। अधेड़ प्रतापपुर ब्लॉक के एक गांव का निवासी है। वह मुंबई से लौटा था। कालिंदीपुरम में क्वारंटीन रहने के बाद ही उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया था। रविवार की दोपहर तीन बजे उसकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से यह चौथी मौत है। इसके अलावा कोरोना के दो नए मामले भी सामने आए हैं। इसमें एक कोरांव की महिला है, जबकि दूसरा गढ़ी कला शाहगंज का युवक है। 
विज्ञापन


प्रतापपुर के एक गांव में रहने वाला अधेड़ व्यक्ति माह भर पहले ही मुंबई घर आया था। तबीयत बिगड़ने पर दो जून को कालिंदीपुरम लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत ही एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। एसआरएन में वह संदिग्ध वार्ड में भर्ती हुआ। जांच के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। उसे सांस लेने में तकलीफ  होने के साथ कई और भी परेशानियां थीं। मौत के बाद उसके शव को प्लॉस्टिक में कवर करके प्रशासन को सौंप दिया गया। अधेड़ के घर के सात लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इसमें पांच की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जबकि दो लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उसका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें