प्रयागराज में गुरुवार को कुल 10 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 31 पहुंच गई है। तीन अन्य मरीज भदोही, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के हैं। इन तीनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।
संक्रमित पाए गए सभी मरीज प्रयागराज में पहले से ही क्वारंटीन हैं। गुरुवार को सुबह की पाली में जांच के दौरान 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे वहीं दूसरी पाली में शाम को हुए परीक्षण में पांच और नए मरीज मिले। इनकी पुष्टि देर रात की गई। इस तरह प्रयागराज में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31 पहुंच गई है।
कोरोना के नोडल अधिकारी ऋषि सहाय ने बताया कि अब तक आठ कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक एक मरीज की मौत हुई है। वर्तमान में जिले में कुल 22 कोरोना पॉजिटिव के कुल 22 केस एक्टिव हैं।